80 किलो गोवंश मांस पकड़ा, छह तस्कर दबोचे

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मंडपुरा के पास हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो गोमांस तस्करों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पकड़े गए तस्करों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर दविश दीं जहां से चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गोमांस गांव वीरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सप्लाई होना था लेकिन उससे पहले ही संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने तस्करों के इरादों पर पानी फेर दिया। अवागढ़ थाने में कई घंटे तक गहमा-गहमी बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:23 AM (IST)
80 किलो गोवंश मांस पकड़ा, छह तस्कर दबोचे
80 किलो गोवंश मांस पकड़ा, छह तस्कर दबोचे

एटा, जागरण संवाददाता : हिदूवादी संगठनों की सजगता से अवागढ़ क्षेत्र में गोवंश मांस की तस्करी का बड़ा मामला शुक्रवार को पकड़ा गया। दावत के लिए ले जा रहे 80 किलो मांस के साथ दो लोगों को दबोच लिया। इनसे पूछताछ के बाद चार और तस्करों को अलग-अलग दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। गोवंश का वध करने वाला फरार हो गया।

क्षेत्र में गोवंश मांस की तस्करी लंबे समय से होने की जानकारी पर हिदूवादी संगठन सजग थे। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह मंडपुरा के पास जा रहीं दो बाइक रोक लीं। इन पर बडे़-बड़े थैले और दो-दो छोटी बोरियां लदी थीं। गोवंश मांस की आशंका पर कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार दोनों लोगों को पकड़ पुलिस को सूचना दे दी। अवागढ़ थाने लाए गए दोनों आरोपितों ने अपने नाम डब्बू निवासी खेड़िया, फीरोजाबाद और नन्नू खां निवासी वीरनगर, अवागढ़ बताया। नन्नू के यहां दावत थी और 80 किलो ये मांस दावत के लिए ले जा रहे थे।

इनसे गोवंश मांस के धंधे की पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। पकड़ा गया गोवंश का मांस गांव खेड़िया से लाया गया था। यहीं पर एक गोवंश का वध किया गया था। इसके लिए बदायूं जिले के कादरचौक निवासी श्यामुददीन को खास तौर पर बुलाया गया था। यहां पुलिस को श्यामुददीन तो नहीं मिला मगर छुरा और अन्य सामान बरामद कर लिया।

पुलिस की दूसरी टीमो ने वीरनगर से ताहिर हुसैन, कानऊ(हाथरस) से हनीफ और कोडरा (फीरोजाबाद) से रहीस और इश्त्याक को भी गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर अवागढ़ अजीत सिंह ने बताया कि जांच के लिए मांस के नमूने लैब को भेज दिए गए हैं। उपनिरीक्षक राकेश बाबू शर्मा ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को पहले ही बताया गया था

हिदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अवागढ़ क्षेत्र में गोवंश मांस की तस्करी के बारे में पुलिस को पहले भी बताया गया था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तब कार्यकर्ताओं को आगे आना पड़ा।

chat bot
आपका साथी