स्वस्थ समाज: केमिकलयुक्त रंग न कर दें खूबसूरती बदरंग

रंगों का त्योहार हो और रंग गुलाल की बात न हो तो त्योहार का क्या मजा। फिर भी होली की खुशियों में शामिल होने वाले यह रंग खूबसूरती गायब कर सकते हैं। चाहें फिर चेहरे की खूबसूरती हो या फिर बालों की इसके अलावा कोमल अंगों के लिए भी कैमीकल रंगों के घातक परिणाम हैं। त्योहार की खुशियां तो मनाएं पर दूसरों को परेशानी देने का ढंग कतई न अपनाएं। प्राकृतिक रंगों से होली त्योहार की खुशियां दोगुनी होती हैं तो कैमीकल रंग बुरी यादें भी दे सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 11:07 PM (IST)
स्वस्थ समाज: केमिकलयुक्त रंग न कर दें खूबसूरती बदरंग
स्वस्थ समाज: केमिकलयुक्त रंग न कर दें खूबसूरती बदरंग

एटा, जासं। रंगों का त्योहार हो और रंग, गुलाल की बात न हो तो त्योहार का क्या मजा। फिर भी होली की खुशियों में शामिल होने वाले यह रंग खूबसूरती गायब कर सकते हैं। चाहें फिर चेहरे की खूबसूरती हो या फिर बालों की, इसके अलावा कोमल अंगों के लिए भी केमिकल रंगों के घातक परिणाम हैं। त्योहार की खुशियां तो मनाएं पर दूसरों को परेशानी देने का ढंग कतई न अपनाएं। प्राकृतिक रंगों से होली त्योहार की खुशियां दोगुनी होती हैं तो केमिकल रंग बुरी यादें भी दे सकते हैं।

जरूरी है कि अपनों से होली खेलने में इस बात पर गौर किया जाए कि अपनों को लगाए जाने वाला रंग औरों के लिए घातक तो नहीं। यदि यही सोच रहने के साथ रंगों की खरीद और होली खेलने का सिलसिला रहा तो ऐसी होली ही शुभ होली कही जा सकेगी। बाजार में नजर आने वाले पेस्ट और पानी के रंगों में तो केमिकल है ही। वहीं अब गुलाल भी त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं बचे हैं। केमिकल वाले रंगों से त्वचा ही नहीं बल्कि आंख संबंधी परेशानियां बढ़ने के अलावा बालों की खूबसूरती भी गायब हो सकती है। आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी

आंखें बेहद नाजुक अंग हैं। होली पर रंगों से इनकी सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। अगर रंग में रसायन हैं तो ये आंखों में तुरंत तीखी जलन शुरू कर देते हैं, इसके अलावा लंबे समय के लिए या स्थायी रूप से भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आंखों को बचाने के लिए रंगीन और आंखों से चिपके हुए चश्मे लगाना बेहतर उपाय है। घातक रंगों से यह बरतें एहतियात

- त्वचा सुरक्षित रखने को पूरे शरीर पर मॉश्चराइजर या क्लीजिग मिल्क लगाएं ताकि रंग न चढ़े और धोने पर उतर जाए।

- नाखूनों की सुरक्षा को नेल पॉलिश लगाई जा सकती है।

- रंग न छूटे तो त्वचा को साबुन व कपड़े से न रगड़ें।

- बालों की सुरक्षा को होली खेलने से पहले तेल की मसाज से रंग का असर कम हो जाता है।

- चेहरे पर केमिकल रंगों का इस्तेमाल होने से बचें व आंखों के आसपास आईज क्रीम लगाएं।

- रंग भरे गुब्बारों की चोट से जरूरी आंखों का बचाव।

- होली खेलने के बीच पानी में भीगने से बचें।

chat bot
आपका साथी