कई-कई घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, अलीगंज (एटा): नगर में पुराने, जर्जर तारों और अक्सर होने वाले फॉल्टों की वजह से बार-

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 09:51 PM (IST)
कई-कई घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति
कई-कई घंटे नहीं हो रही विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, अलीगंज (एटा): नगर में पुराने, जर्जर तारों और अक्सर होने वाले फॉल्टों की वजह से बार-बार शटडाउन लेना पड़ता है। घंटों बिजली गायब रहने से नागरिकों को चैन नहीं मिल पाता। नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

सरकार ने भले ही नगरीय क्षेत्र में बीस घंटे बिजली मुहैया कराने का आदेश दे रखा है, लेकिन वह निष्प्रभावी बने हुए हैं। उसका कारण है कि समूचे नगर में लगे जर्जर तारों में आए दिन फॉल्ट हो जाते हैं। फॉल्ट को सही करने के लिए विभागीय कर्मियों द्वारा प्रभावित क्षेत्र की सप्लाई को बंद करना पड़ता है। रात को कई घंटों से बिजली नहीं मिल पाती। ऐसे में लोगों को चैन की नींद नहीं सो पाते। काम काज भी प्रभावित होता है।

युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सूर्यकांत गुप्ता का कहना है कि बड़े बिजली घर से बीस घंटे आपूर्ति नगर के विद्युत सब स्टेशन को दी जाती है, लेकिन छोटे-छोटे फॉल्टों को ठीक करने के लिए कर्मचारी घंटों शटडाउन ले लेते है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जर्जर तारों को बदलवाया जाए।

chat bot
आपका साथी