महिलाओं को न्याय दिलाने में न हो देरी: रामसखी

एटा जासं। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्या-शिकायतें सुनीं। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने कहा कि आयोग ने जिलास्तरीय पर महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की व्यवस्था की है जिससे कि पीड़ित महिलाओं को सुविधा और त्वरित न्याय दिलाया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:09 AM (IST)
महिलाओं को न्याय दिलाने में न हो देरी: रामसखी
महिलाओं को न्याय दिलाने में न हो देरी: रामसखी

एटा, जासं। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य ने उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की समस्या-शिकायतें सुनीं।

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने कहा कि आयोग ने जिलास्तरीय पर महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की व्यवस्था की है, जिससे कि पीड़ित महिलाओं को सुविधा और त्वरित न्याय दिलाया जा सके। निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक थाने में की जाए। दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और पीडित महिलाओं को राहत पहुंचाने में कोई लापरवाही या देरी न की जाए। बैठक के दौरान सात महिलाओं ने उत्पीड़न संबंधी मामले महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किए। जिनकी सुनवाई कर उन्होंने समय से निस्तारण कर महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम नंदलाल सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, महिला थाना प्रभारी कंचन कटियार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी