राहत: जलेसर तहसील के मृत कर्मी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

जागरण संवाददाता एटा जलेसर तहसील में तैनात कर्मचारी के कोरोना संदेह में घिरे अधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:05 PM (IST)
राहत: जलेसर तहसील के मृत कर्मी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
राहत: जलेसर तहसील के मृत कर्मी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

जागरण संवाददाता, एटा: जलेसर तहसील में तैनात कर्मचारी के कोरोना संदेह में घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों को उसकी रिपोर्ट से राहत मिली। मृत कर्मचारी को कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया।

शहर में चौंचा बनगांव निवासी मेहाराम सिंह (40) जलेसर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। जो डायबिटीज के मरीज थे। कोरोना के संदेह पर गुरुवार शाम उन्हें सेंट मैरीज स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर सैंपल लिए गए। शुक्रवार सुबह 8 बजे उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और वह वहां बेहोश हो गए। जिस पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां आइसोलेशन वार्ड में कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट मिली नहीं थी, जिसके चलते जलेसर तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची हुई थी। तहसील को बंद कर दिया गया था और अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी होम क्वारंटाइन हो गए। ऐसे में बड़ी बेसब्री से जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका था। शनिवार को अलीगढ़ से जांच के बाद रिपोर्ट प्राप्त हो गई। जिसमें कर्मचारी को कोरोना निगेटिव घोषित किया गया। यह अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की बात रही। उधर, रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया।

chat bot
आपका साथी