विशाल पुस्तक मेला की तैयारियां जोरों पर

राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले विशाल पुस्तक मेला लगेगा। जिसमें लोगों से भाग लेने की अपील की गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:22 PM (IST)
विशाल पुस्तक मेला की तैयारियां जोरों पर
विशाल पुस्तक मेला की तैयारियां जोरों पर

जागरण संवाददाता, एटा: राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित होने वाले विशाल पुस्तक मेला की तैयारियां जोरों पर चल रही है। नेशनल बुक ट्रस्ट, डायमंड पाकेट बुक्स, रामकमल, वाणी प्रकाशन जैसे लब्ध प्रकाशकों ने मेला में भागीदारी की सहमति दी है। आयोजकों द्वारा सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र रावत का कहना है कि पुस्तकों के बिना मानव अधूरा है। पुस्तकें व्यक्ति की अमूल्य थाती हैं। यह व्यक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं। यह ज्ञानार्जन का आधार हैं। नगर वासियों को पुस्तकें मुहैया कराने के लिए गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षाविद स्व.ब्रजपाल ¨सह यादव की स्मृति में आगामी 7.8, 9 दिसंबर को विशाल पुस्तक मेला लगेगा। जिसमें बालोपयोगी साहित्य, प्रतियोगिता सम्बन्धी, सामान्य ज्ञान, सामाजिक सुधारकों, महापुरुषों के जीवन से सम्बन्धित, विज्ञान, चिकित्सा, योग, प्रख्यात दार्शनिकों, लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने सभी से मेला में भाग लेने की अपील की।

chat bot
आपका साथी