दीपावली पर चौतरफा जगमग, आज पूजे जाएंगे लक्ष्मी-गणेश

रविवार को दीवाली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। घर-घर लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने की तैयारियां की गई हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। मिठाइयां भगवान की मूर्तियां सजावट के सामान व पटाखों की बिक्री के अलावा खील-खिलौने भी जमकर बिके। इस बीच नरक चतुर्दशी भी मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 06:24 AM (IST)
दीपावली पर चौतरफा जगमग, आज पूजे जाएंगे लक्ष्मी-गणेश
दीपावली पर चौतरफा जगमग, आज पूजे जाएंगे लक्ष्मी-गणेश

एटा, जागरण संवाददाता : रविवार को दीपावली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। घर-घर लक्ष्मी-गणेश का पूजन करने की तैयारियां की गई हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही। मिठाइयां, भगवान की मूर्तियां, सजावट के सामान व पटाखों की बिक्री के अलावा खील-खिलौने भी जमकर बिके।

बाजारों में त्योहार से पूर्व शहरी और ग्रामीण भीड़ खरीदारी को उमड़ती दिखी। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक बाजार में यह माहौल था कि न दुकानदारों को फुर्सत थी और खरीदारों की कमी रही। उधर घरों पर भी त्योहार मनाने की तैयारियां दिनभर जारी रहीं। सड़कों पर भीड़ के अतिरेक के बीच बाजारों में जाम के हालात रहे। लोगों ने पूजा-अर्चना के अलावा घरों को सजाने के सामान की खरीद की। उधर बच्चों का अवकाश होने के कारण वह भी त्योहार की तैयारियों में व्यस्त दिखे। त्योहार को लेकर घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट, मेहतापार्क रोड सहित प्रमुख बाजारों में देर शाम तक लोग तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। पर्व की आवश्यक वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की गई। घरों को सजाने के लिए विद्युत झालरें, केंडल खूब बिकीं। वहीं खील-खिलौने, बतासे, कलेंडर, मूर्तियां खरीदने को भी लोग व्यस्त दिखे।

व्यापारियों ने भी पूजन के लिए तैयारियां की। मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी खरीदारी को खासा हुजूम दिखाई दिया। उधर त्योहार मनाने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से लोगों की घर वापसी होती रही। लोग आने वालों के इंतजार में दिखे। दीवाली को लेकर पुष्प विक्रेताओं के यहां दिनभर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। इसके अलावा दीवाली की शुभकामनाओं की सोशल मीडिया पर धूम है। इस बीच शनिवार को नरक चतुर्दशी भी मनाई गई।

chat bot
आपका साथी