जनता को गिनाए सरकार के सौ दिन के काम

जागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा समेत तमाम काम ऐ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jun 2017 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 07:19 PM (IST)
जनता को गिनाए सरकार के सौ दिन के काम
जनता को गिनाए सरकार के सौ दिन के काम

जागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश सरकार ने अपने सौ दिन के कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा समेत तमाम काम ऐसे किए है, जिसके कारण नागरिक विशेषकर महिलाएं व युवतियां बिना किसी भय के आवागमन कर सकती है। एंटी रोमियो दलों के गठित होने के बाद आवारा तत्वों पर अंकुश लगा है।

यह कहना है भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ का। वे भाजपा के मिरहची मंडल में ग्राम जिन्हैरा में आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे।

सुरेंद्र ¨सह पुंढीर के फॉर्म हाउस पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं। जिला संयोजक प्रेमपाल धनगर ने बताया कि हर योजना का लाभ पात्रों को दिलाए जाने के लिए जांच भी कराई जा रहीं हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता कृपाराम शर्मा तथा संचालन मंडल महामंत्री श्याम सुंदर मिश्र व विधानसभा प्रभारी संतोष चौहान ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनीत गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, हरिओम गुप्ता, शकुंतला साहू, मंडल अध्यक्ष नरपति ¨सह वर्मा, सियाराम वर्मा, भूपेंद्र लोधी, भानु लोधी, भागीरथ वर्मा, जितेंद्र राजपूत बंटी, सुनील चौहान, महेश वर्मा, देवेंद्र लोधी, गोपाल माहेश्वरी, जयंती प्रसाद माहेश्वरी, पूर्व प्रधान राजेश साहू, ब्रह्मानंद, शकुंतला, भूदेव लोधी, मंडल अध्यक्ष सियाराम वर्मा, सेक्टर संयोजक उपकार शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी