दहेज हत्या की आरोपी सास गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा पुलिस ने दहेज हत्या की आरोपी सास को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली नगर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 10:07 PM (IST)
दहेज हत्या की आरोपी सास गिरफ्तार
दहेज हत्या की आरोपी सास गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, एटा : जैथरा पुलिस ने दहेज हत्या की आरोपी सास को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी को बंदी बनाया है।

शुक्रवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रही ग्राम बाजिदपुर की ऊषा देवी पत्नी रमेश चंद्र को घर पर देखा गया है। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में फीरोजाबाद जिले के खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालई निवासी विजय ¨सह को बंदी बनाया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।

दूसरी ओर जसरथपुर पुलिस ने गुरुवार देर शाम नथुआपुर तिराहे पर छापा मारकर फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सनौड़ा निवासी मोहरपाल तथा खानपुर निवासी नन्हे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं।

chat bot
आपका साथी