व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

जागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश में व्यापारियों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सरेआम व्यापारियों के

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 07:07 PM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

जागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश में व्यापारियों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सरेआम व्यापारियों के साथ लूटपाट और गोली कांड जैसे मामले सामने आते हैं। यह प्रदेश सरकार की नाकामी है। व्यापारियों के उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें रविवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने कहीं।

शनिवार को व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता के पुत्र कार्तिकेय गुप्ता पर हुए हमले की उन्होंने घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। अगर पुलिस मामले में ढिलाई करती है, तो व्यापार मंडल आंदोलन पर उतारू होगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मामले के खुलासे की मांग की। साथ ही मामले के खुलासे को प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय महामंत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा से मुलाकात की।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आगामी 11 और 12 अप्रैल को बरेली में प्रदेश स्तरीय विशाल व्यापारी सम्मेलन और प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न होगा। सम्मेलन में कई जिलों व्यापारी भाग लेंगे। उन्होंने व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, सुरेश चंद्र जैन, दिनेश वाष्र्णेय, अशोक गुप्ता, रामजी अग्रवाल, अवधेश यादव, डेविड जैन, संजीव जैन, धर्मवीर गहलोत, सुजीत देव वाष्र्णेय, कैलाश चंद्र जैन, आदेश गुप्ता, राकेश वाष्र्णेय, साबिर मियां, कल्लू मियां, अमित गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, शमशाद सलमानी, अनवार हुसैन, एसकुमार, सुल्ली जैन, दीपक वाष्र्णेय, अवधेश गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी