आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 125 जोड़े

जागरण संवाददाता, एटा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज 125 गरीब जोड़े परिणय सूत्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Feb 2018 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 05 Feb 2018 06:02 PM (IST)
आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 125 जोड़े
आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 125 जोड़े

जागरण संवाददाता, एटा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज 125 गरीब जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव की भी मिसाल बनेगा। इसमें ¨हदुओं के साथ ही मुस्लिम वर्ग के परिवारों की भागीदारी रहेगी।

योजना के तहत जिले में कुल 476 गरीब जोड़ों की शादी कराई जानी है। पहला कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर एटा महोत्सव में मंगलवार सुबह 10 बजे से कराया जा रहा ह। जिसमें 125 जोड़ों की शादी होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। धूमधाम के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवक-युवतियों की शादी कराई जाएगी। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग सहित सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल रहेंगे। आयोजन की यह भी खास बात होगी कि इसमें सांप्रदायिक सद्भाव के रंग भी देखने को मिलेंगे। एक ओर 120 ¨हदू जोड़ों की विवाह रस्मों में मंत्रोच्चारण की गूंज रहेगी। तो दूसरी ओर पांच मुस्लिम जोड़ों की शादी की रस्मों की अदायगी भी की जाएगी। हर जोड़े के साथ 21 लोगों के भोजन की व्यवस्था रखी गई है। वहीं, नवदंपतियों को उपहार के रूप में 20 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे। जबकि कपड़े, आभूषण, बर्तन आदि मौके पर ही भेंट किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि एटा महोत्सव में सुबह 10 बजे से आयोजन शुरू किया जाएगा। विवाह से संबंधित धार्मिक क्रियाकलापों के लिए धर्मगुरुओं की व्यवस्था भी कर ली गई है।

गायत्री परिवार के रीति-रिवाजों से होंगे विवाह

---------------

विवाह आयोजन में गायत्री परिवार का सहयोग लिया गया है। इनके रीति-रिवाजों के अनुसार ही विवाह की धार्मिक क्रियाएं निभाई जाएंगी। इसके लिए गायत्री परिवार से काफी संख्या में पंडित आमंत्रित किए गए हैं। जो दो शिफ्टों में सभी जोड़ों की शादी कराएंगे। एक मुख्य बेदी बनाई जाएगी, जिसमें मुख्य पंडित माइक के माध्यम से मंत्रोच्चारण और दिशा-निर्देश करेंगे। जबकि हर जोड़े की शादी के लिए अलग से एक-एक पंडित रहेंगे। वहीं, मुस्लिम जोड़ों की शादी के लिए एक काजी का प्रबंध किया गया है।

अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

विवाह आयोजन को निर्विध्न रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजन को आठ ब्लॉक में विभाजित कर हर ब्लॉक पर दो जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें बीएसए व डीएओ को शीतलपुर, सहायक निदेशक मत्स्य और डीडी कृषि को मारहरा, पीओ नेडा और एई लघु ¨सचाई को निधौली कलां, एएमए और उपायुक्त मनरेगा को सकीट, सीवीओ और डीपीओ को अलीगंज, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण क्षेत्र को जैथरा, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत को अवागढ़ ब्लॉक के लिए तैनात किया गया है।

पहली बार होगा ऐसा भव्य आयोजन

जिले में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम तो अक्सर होते रहते हैं। कभी पांच तो कभी दस या बीस गरीब जोड़ों की शादी विभिन्न समाज विशेष के जरिए या समाजसेवियों के द्वारा कराई जाती हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब जिले में इतना भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें एकसाथ 125 जोड़ों की शादी कराई जा रही है। यह अवसर अपने आप में एतिहासिक होगा।

chat bot
आपका साथी