प्रशिक्षण से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास: उदय सिंह उदावत

संत विनोबा पीजी कालेज परिसर में 52 वीं यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार से आगाज हो गया। जिसमें 270 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। इसमें 50 ग‌र्ल्स कैडेट भी हिस्सा ले रही हैं। इसमें इंटर ग्रुप शूटिग प्रतियोगिता के लिए चयनित 30 कैडेटों को भी इस शिविर में फायरिग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 11:36 PM (IST)
प्रशिक्षण से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास: उदय सिंह उदावत
प्रशिक्षण से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास: उदय सिंह उदावत

देवरिया : संत विनोबा पीजी कालेज परिसर में 52 वीं यूपी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार से आगाज हो गया। जिसमें 270 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। इसमें 50 ग‌र्ल्स कैडेट भी हिस्सा ले रही हैं। इसमें इंटर ग्रुप शूटिग प्रतियोगिता के लिए चयनित 30 कैडेटों को भी इस शिविर में फायरिग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कैडेटों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मझगांवा से आए चिकित्सकों द्वारा चेकअप किया गया।

इस दौरान संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल उदय सिंह उदावत ने कहा कि यह प्रशिक्षण मूलत: एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में होने वाले प्रशिक्षण से परिचित कराता है। यह सिखाता है कि विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों में कैसे साथ रहकर कार्य किया जाता है। इस प्रशिक्षण से कैडेटों के बीच नेतृत्व क्षमता और आत्म विश्वास एवं अनुशासन, सहयोग की भावना आदि का विकास होता है, जो कैडेटों को एक बेहतर नागरिक बना सकने में बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में इसमें वाद विवाद प्रतियोगिता, फायरिग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा आत्मरक्षा के लिए कैडेटों को कराटे समेत विभिन्न तरह की जानकारी भी दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी