सम्मानजनक मानदेय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई: उमेश

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले वित्तविहीन शिक्षकों ने सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस दौरान शिक्षकों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय से डीआइओएस कार्यालय तक प्रदर्शन किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:01 PM (IST)
सम्मानजनक मानदेय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई: उमेश
सम्मानजनक मानदेय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई: उमेश

देवरिया : माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले वित्तविहीन शिक्षकों ने सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस दौरान शिक्षकों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने डीएम कार्यालय से डीआइओएस कार्यालय तक प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर पहुंचे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि पांच सितंबर को मानदेय की मांग को लेकर लखनऊ में शिक्षकों ने मुंडन कराया था। इसको लेकर सरकार से सकारात्मक रूख की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से शिक्षक समाज आहत हैं। कई दिनों धरने के बाद जब सरकार ने उनकी आवाज नहीं सुनी तो जनपदों में जाकर सरकार हटाओ मनदेय पाओ सम्मान बचाओ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। 31 जिलों में भ्रमण के बाद देवरिया में आंदोलन किया जा रहा है। जबतक सरकार वित्तविहीन शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय नहीं देती है व मुख्यमंत्री द्वारा अशोभनीय बयान वापस नहीं लिया जाता है तबतक रैली व धरना जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव अजय ¨सह ने कहा कि सम्मानजनक मानदेय नहीं देने पर वित्तविहीन शिक्षक समाज चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी बालेंदु त्रिपाठी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक वित्तपोषित शिक्षकों के समान कार्य करते हैं। चाहे मूल्यांकन का कार्य हो, पठन-पाठन या शिक्षा से संबद्ध कोई भी सरकारी कार्य, लेकिन जब वही शिक्षक सरकार से वेतन की नहीं, बल्कि सम्मानजनक मानदेय की बात करता है तो मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों को अयोग्य करार दिया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज शिक्षक रोजी-रोटी का मोहताज है। मुख्यमंत्री के इस बयान से शिक्षक समाज मर्माहत है। सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने पर माध्यमिक शिक्षा के सभी कार्य का पूर्णरूपेण बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव, भुवनेश्वर तिवारी, डा. प्रेमचंद्र यादव, संतोष तिवारी, विजय तिवारी, विश्वनाथ ¨सह, मदन उपाध्याय, तरुणेंद्र त्रिपाठी, रवींद्र यादव, कमलेश यादव, अमरेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र यादव, अंबरीश मणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी