देवरिया में घाघरा नदी पुल के नीचे मिला हेंड ग्रेनेड, खलबली

देवरिया-बलिया जनपद को जोडऩे वाले भागलपुर पुल के नीचे दोपहर में कुछ लोग जानवर चरा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नदी तट पर रेत में पड़े एक हैंड ग्रेनेड पर पड़ी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 03:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 08:45 AM (IST)
देवरिया में घाघरा नदी पुल के नीचे मिला हेंड ग्रेनेड, खलबली
देवरिया में घाघरा नदी पुल के नीचे मिला हेंड ग्रेनेड, खलबली

देवरिया (जेएनएन)। बलिया को देवरिया से जोडऩे वाले पुल के नीचे आज दोहपर में एक हैंड ग्रेनेड मिलने से खलबली मच गई है। पुलिस की टीम मौके पर है, इसके साथ ही वहां से बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है।

देवरिया में आज दोपहर में मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पक्का पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। वहां पर लोगों की सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने बम निरोधक दस्ता को सूचना दी है। उधर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

देवरिया-बलिया जनपद को जोडऩे वाले भागलपुर पुल के नीचे दोपहर में कुछ लोग जानवर चरा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नदी तट पर रेत में पड़े एक हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने कहा कि हैंड ग्रेनेड पुराना लग रहा है।

बम निरोधक दस्ता के साथ ही आला अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बम निरोधक दस्ता के पहुंचने के बाद बम को कब्जे में ले लिया जाएगा। यह बम यहां कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी