स्वयं सेवियों ने स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरूक किया

देवरिया: बाबा राघवदास भगवान दास महिला महाविद्यालय बरहज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के वि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM (IST)
स्वयं सेवियों ने स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरूक किया
स्वयं सेवियों ने स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरूक किया

देवरिया: बाबा राघवदास भगवान दास महिला महाविद्यालय बरहज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन रविवार को स्वयं सेवियों ने पटेल नगर पश्चिमी स्थिति मलिन बस्ती में लोगों को स्वच्छता व शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय में स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा.किरन पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों के व्यक्तित्व के विकास का प्रमुख माध्यम है। शिविर में नैतिक व मानसिक विकास किया जाता है। छात्राओं के अंदर रचनात्मक व सकारात्मक विचारों का समावेश किया जाता है। स्वयं सेवियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके बाद स्वयं सेवी मलिन बस्ती में पहुंचे। वहां प्रथम सत्र में निरक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान सिखाया। द्वितीय सत्र में स्वयं सेवी घर-घर पहुंच कर नागरिकों को स्वच्छता, अंध-विश्वास, जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया और इसके फायदे गिनाए।

इस दौरान डा.रजनीश दीक्षित, डा.सत्यप्रकाश तिवारी, डा.सिराज अहमद, कामिनी गुप्ता, सुषमा, नीतू यादव, राधेश्याम तिवारी, राजन जायसवाल, कल्पना पाठक, शिब्बू, ¨सपी, रूही, चांदनी, शोभा मद्धेशिया ,श्वेता, निशा मल्ल, चांदनी मल्ल, प्रियंका, प्रतिभा, सुंदरी सोनकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी