लौटनराम निषाद की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : जितेंद्र भारत

बरहज, देवरिया : अखिल भारतीय निषाद महासभा की बैठक शनिवार को नगर के पटेल नगर स्थित काया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Jul 2018 11:42 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jul 2018 11:42 PM (IST)
लौटनराम निषाद की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : जितेंद्र भारत
लौटनराम निषाद की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : जितेंद्र भारत

बरहज, देवरिया : अखिल भारतीय निषाद महासभा की बैठक शनिवार को नगर के पटेल नगर स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें लखनऊ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लौटनराम निषाद की गिरफ्तारी की ¨नदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारत ने कहा कि राष्ट्रीय निषाद संघ ने निषाद/मछुआरों व अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण व अधिकारों को लेकर प्रधानमंत्री के 29 जुलाई को लखनऊ आगमन पर शहीद पथ अर्जुनगंज व कामता के निकट उनके जत्थे को रोककर ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन लौटनराम निषाद को उनके अर्जुनगंज स्थित घर से शनिवार को तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या करने जैसी है। राष्ट्रीय प्रभारी ¨चतामणि साहनी ने कहा कि सरकार मछुआरों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है जो असंवैधानिक है। इस दौरान रामहोशिला साहनी, सत्यनारायण निषाद, विजय निषाद, कोदई निषाद, श्यामलाल निषाद, नत्थू माझी, बसंत निषाद, अमरनाथ निषाद, मानिक चंद्र निषाद, सूरज प्रसाद निषाद, जयराम निषाद, दूधनाथ निषाद आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी