बालगृह के कारनामों का सीबीआइ जांच में खुलेगा राज

प्रदेश सरकार ने बालगृह बालिका कांड की जांच एसआइटी व सीबीआइ को सौंप दी है। सीबीआइ की जांच में बालगृह में दबे कई और राज खुलने की बात कही जा रही है। अभी कई लड़कियों के गायब होने का दावा कर परिजन पुलिस से शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 11:35 PM (IST)
बालगृह के कारनामों का सीबीआइ जांच में खुलेगा राज
बालगृह के कारनामों का सीबीआइ जांच में खुलेगा राज

देवरिया : प्रदेश सरकार ने बालगृह बालिका कांड की जांच एसआइटी व सीबीआइ को सौंप दी है। सीबीआइ की जांच में बालगृह में दबे कई और राज खुलने की बात कही जा रही है। अभी कई लड़कियों के गायब होने का दावा कर परिजन पुलिस से शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इन शिकायतों के मिलने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच तेज कर दी है। कहा जा रहा है कि सीबीआइ की जांच में बालगृह में हुए कई और कारनामे सामने आएंगे, जिससे इस संस्था से जुड़े लोगों पर और शिकंजा कसने की उम्मीद है। फिलहाल सीबीआइ एक से दो दिनों के अंदर देवरिया पहुंच अपनी जांच शुरू कर सकती है।

इसके पूर्व सीबीआइ ने मां ¨वध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तहत चल रहे पालना गृह की जांच की थी। सीबीआइ की जांच में यह संस्था संदिग्ध मिली तो गिरिजा का बयान भी दर्ज किया। अब संस्था से सेक्स रैकेट संचालित होने का पर्दाफाश होने के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई है। सीबीआइ की जांच में बालगृह में दबे कई और कारनामे सामने आ सकते हैं। बस्ती के एक व्यक्ति ने देवरिया बालगृह बालिका से अपनी बेटी के गायब होने का दावा किया है, साथ ही भटनी थाना क्षेत्र के भी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के इस संस्था से गायब होने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन इसकी जांच शुरू कर दी है। यही नहीं इसके अलावा संस्था में रखे गए दो बच्चों की मौत की भी बात कही जा रही है। इसकी भी सीबीआइ जांच कर सकती है। जबकि भुजौली कालोनी में संस्था संचालित होते समय हुए आंदोलन व उस समय के आरोपों को भी सीबीआइ जांच की ¨बदु बना सकती है। जिन तीन बच्चों को विदेश भेजा गया है, कहा जा रहा है कि जब बच्चे विदेश भेजे गए तो संस्था की मान्यता पर रोक लग गई थी। इसके बाद भी कारा ने इस संस्था को एनओसी दी और बच्चों को विदेश भेजा गया। कर्मचारियों के वेतन न देने और कुछ कर्मचारियों के कुछ ही दिन में इस संस्था को छोड़कर चले जाने की बात भी सामने आई है। यह सब सीबीआइ की जांच के अहम ¨बदु होंगे। जो गिरिजा व परिवार के अन्य सदस्यों पर शिकंजा कसने के लिए काफी हैं।

chat bot
आपका साथी