18 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया में फर्जी कागजात तैयार कर शिक्षकों ने प्राप्त की थी नौकरी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 10:37 PM (IST)
18 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
18 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया: फर्जी कागजात तैयार कर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हथियाने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को 18 बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात बर्खास्त शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें शांति सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग, गौरव कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया भगौती, दीवान बहादुर चेरो, दीनानाथ तिवारी धनपुरवा, ब्रजेश नाथ तिवारी बरठी, भूपेंद्र कुमार बरठा बाबू, वीरेंद्र यादव श्रीनगर शामिल हैं। रुद्रपुर कोतवाली में राजेश कुमार खपड़हवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

मईल पुलिस ने संयोगिता देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय करौता, खामपार पुलिस ने मुकेश कुमार यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिगारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एकौना पुलिस ने अभिषेक त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय भिरवा, आलोक कुमार भेलउर, वेद प्रकाश त्रिपाठी छपरा बुजुर्ग व गुलाब चंद्र प्राथमिक विद्यालय भिरवां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। तरकुलवा पुलिस ने शर्मिष्ठा सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा बसंतपुर के खिलाफ तथा गौरीबाजार पुलिस ने तीन बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी