शिक्षा के लिए किया गया योगदान सबसे बड़ा दान: सूर्य प्रताप शाही

कृषि मंत्री बुधवार को लार के रोपनछपरा गांव स्थित रूपचंद हाईस्कूल परिसर में संस्थापक प्रबंधक ठाकुर भद्रसेन सिंह की दसवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 01:39 AM (IST)
शिक्षा के लिए किया गया योगदान सबसे बड़ा दान: सूर्य प्रताप शाही
शिक्षा के लिए किया गया योगदान सबसे बड़ा दान: सूर्य प्रताप शाही

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि शिक्षा के लिए किया गया योगदान सबसे बड़ा दान होता है। इस पिछड़े इलाके में शिक्षा का दीप जलाने का कार्य ठाकुर भद्रसेन सिंह ने किया।

कृषि मंत्री बुधवार को लार के रोपनछपरा गांव स्थित रूपचंद हाईस्कूल परिसर में संस्थापक प्रबंधक ठाकुर भद्रसेन सिंह की दसवीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे पूर्वांचल को गौरवांवित कर रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही ने कहा कि ऐसे महान लोगों से सीख लेने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने दशकों पूर्व बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को साकार किया। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने ठाकुर भद्रसेन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाल। प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने अतिथियों का स्वागत व डा.चंद्रसेन सिंह ने आभार जताया। अध्यक्षता विरेंद्र सिंह व संचालन प्रोफेसर हिमांशु सेन ने किया। लार सीएचसी की तरफ से स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान जगदंबा देवी, जितेंद्र प्रताप राव, अमित सिंह बबलू, बलवीर सिंह दादा, मंसूर आलम, सीपी यादव, कन्हैया लाल चौहान, त्रिभुवन सिंह, डा. सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे

एक दिन पूर्व आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों वीरू यादव, आयुष गुप्ता, कार्तिकेय मिश्र, रिया, शची मिश्रा, काजल मिश्रा, पल्लवी, विवेक यादव, परवेज, यश बरनवाल, रोजी परवीन, शिखा साहनी, आयुषि, लक्ष्मी मिश्रा, अराधना, सनी मिश्र, शबा खातून, रवि प्रकाश सिंह, स्वाति मिश्रा, जावेद अंसारी, अनय कुमार राय, रघुनंदन मिश्रा, आदित्य कुमार, प्रदीप साहनी, अनीश कुमार प्रजापति, सुप्रिया प्रजापति, काजल गुप्ता, सुमबुल फातिमा, गुलनाज खातून, शबनम खातून, आदित्य विश्वकर्मा, शुभम पांडेय, सत्यानंद गोंड, अंकुश प्रताप सिंह, सत्यम यादव, सौरभ गोंड, कार्तिकेय दुबे, आदित्य वर्मा, आदित्य मोदनवाल, गौरव गोंड, विकास वैभव, चंद्र प्रकाश, अभिषेक ठाकुर, अमृता विश्वकर्मा, जैश मोहम्मद, धीरज पांडेय, चंद्र मणि चौहान को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी