देवरिया में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क शुरू

देवरिया सदर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का एसपी ने किया उद्घाटन तीन शिफ्ट में हेल्प डेस्क पर लगेगी महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:08 PM (IST)
देवरिया में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क शुरू
देवरिया में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क शुरू

देवरिया: सदर कोतवाली परिसर में रविवार को महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने उद्घाटन किया। साथ ही उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें विवेचना से संबंधित जानकारियां दी। विवेचना में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई करने के लिए भी एसपी ने चेताया।

एसपी ने कहा कि हेल्प डेस्क पूरी तरह से अत्याधुनिक है। यहां आने वाली हर फरियादी की समस्याएं सुनने के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं के लिए पानी पीने व बैठने की व्यवस्था रहेगी। उनकी फरियाद सुनने के साथ ही उसे कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा, ताकि कोई भी दिक्कत होने पर उच्चाधिकारी भी उसे सीधे संज्ञान ले सकेंगे और मामले का निस्तारण कर सकेंगे। जिले के अन्य थानों पर भी जल्द ही महिला हेल्प लाइन की शुरूआत की जाएगी। इस दौरान सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह, पीआरओ भूपेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। किशोरी से छेड़खानी, हिरासत में आरोपित

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। लव जेहाद की अफवाह पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

किशोरी के पिता शनिवार की शाम एक शादी में गए थे। घर की महिलाएं पड़ोस में तिलक समारोह में गई थी। पीड़िता भी तिलक में जाने के लिए कमरे में कपड़ा बदल रही थी, उसी दौरान पड़ोस का युवक कमरे में घुसकर उसके साथ बदसलूकी करने लगा। शोर मचाने पर उसकी पिटाई भी की। अचानक पीड़िता का भाई घर पहुंच गया, जिसे देख आरोपित फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल यादव ने कहा कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

chat bot
आपका साथी