पौधों के विकास के लिए कराएं घास की कटाई : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने सिरवानिया स्थित गांधी उपवन में लगे पौधों का निरीक्षण किया तथा खंड विकास अधिकारी से घास की कटाई कराने का निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)
पौधों के विकास के लिए कराएं घास की कटाई : सीडीओ
पौधों के विकास के लिए कराएं घास की कटाई : सीडीओ

देवरिया : मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने सिरवानिया स्थित गांधी उपवन में लगे पौधों का निरीक्षण किया तथा खंड विकास अधिकारी से घास की कटाई कराने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरवानिया के गांधी उपवन पहुंचे जहां पर गत 9 अगस्त को लगभग 25 हजार से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे। तत्कालीन प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। जिसके तहत अनेक प्रजाति के पौधे लगाए गए थे।

14 अगस्त को जिलाधिकारी अमित किशोर में भी मौके पर पहुंचकर के लगाए गए पौधों की स्थिति से अवगत हुए थे, जबकि इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी भी पहुंच करके लगाए गए पौधों की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। खंड विकास अधिकारी को पौधों के विकास में बाधक घास की कटाई कराने को कहा, जिससे पौधों का विकास हो। पौधे बढ़ जाएंगे तो उनका विकास नहीं रुकेगा।

ग्राम प्रधान रामध्यान प्रसाद को कहा कि गांव के लोगों के द्वारा इसके रख-रखाव तथा बचाव की व्यवस्था करते रहिए। सूखे हुए पौधों को चिह्नित कर उसके स्थान पर दूसरा पौधा लगा दें, ताकि खाली स्थान की पूर्ति हो जाए।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, ग्राम सचिव रामदयाल सिंह, आस मोहम्मद, जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी