जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राहुल गांधी का फूंका पुतला

भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह के नेतृत्व में नरायनपुर चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर राफेल मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 15 Dec 2018 10:43 PM (IST)
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राहुल गांधी का फूंका पुतला
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राहुल गांधी का फूंका पुतला

देवरिया : भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह के नेतृत्व में नरायनपुर चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर राफेल मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया है। राहुल गांधी को देश व सेना से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान नारे लगाए गए। इस मौके पर शशि प्रकाश राव, मंडल अध्यक्ष रामजतन पुजारी, विनोद तिवारी, जनार्दन राव, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, प्रमोद दुबे, मुरली पांडेय, दिनेश पांडेय, अर¨वद पांडेय, धीरेंद्र ¨सह, शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

------------------------

chat bot
आपका साथी