तय मानक से कम राशन वितरण पर आक्रोश

सदर तहसील के आनंदनगर घोटक (मुसहर बस्ती) गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को राशन कार्ड के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कोटेदार पर राशन में कटौती का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम को संबोधित मांग-पत्र एसडीएम को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 11:46 PM (IST)
तय मानक से कम राशन वितरण पर आक्रोश
तय मानक से कम राशन वितरण पर आक्रोश

देवरिया : सदर तहसील के आनंदनगर घोटक (मुसहर बस्ती) गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को राशन कार्ड के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कोटेदार पर राशन में कटौती का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम को संबोधित मांग-पत्र एसडीएम को दिया।

महिलाओं का कहना था कि आनंदनगर घोटक निवासी भागवत गुप्ता कोटेदार हैं। ग्रामीणों को कई महीने से तय मानक से कम राशन वितरण किया जा रहा है। महज पांच से 15 किग्रा तक राशन दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि पूरा राशन मांगने पर गाली देकर भगा देते हैं और कहते हैं कि जो करना हो वह कर लो। कोटेदार की मनमानी से हम सभी लोग तंग आ चुके हैं व भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को कई बार दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। इस मौके पर सवरिया, रिकी, सिधु, कमलावती, गुलइची, मालती, रीमा, राबड़ी देवी, मुन्नी, सुभावती आदि शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी