श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

देवरिया में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद गरीबों व ब्राह्माणों मेंअन्न व वस्त्र दान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

देवरिया: बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बरहज में सरयू नदी तट पर लोगों ने स्नान किया। स्नान करने के बाद गरीब व ब्राह्माणों को अन्न व वस्त्र दान कर लोगों ने पुण्य अर्जित किया। इसके अलावा भागलपुर के सरयू नदी में भी लोगों ने डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर जगह-जगह सहभोज का भी आयोजन किया गया। घाटों पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया था।

बरहज कार्यालय के अनुसार सरयू में स्नान करने के लिए मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का नगर में आगमन शुरू हो गया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने स्कूलों व धर्मशालाओं में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की भोर से सरयू तट पर पूजन-अर्चन के बाद सरयू आरती कर स्नान आरंभ हुआ। नदी में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर महादेव के उद्घोष से नगर गूंज उठा। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस अवसर पर नगर में मेले अलावा कपरवार, पौहरिया, पटना, महेन, नौकाटाला आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई।

सलेमपुर कार्यालय के अनुसार भागलपुर स्थित सरयू नदी में भी लोगों ने भोर से ही दोपहर बाद तक स्नान चलता रहा। लोगों ने स्नान करने के बाद दान दिया। रामपुर कारखाना संवाददाता के अनुसार कुशहरी, पटनवा पुल समेत विभिन्न जगहों पर भी लोगों ने मकर संक्रांति पर स्नान किया और दान दिया। हर घाट पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी