गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार: पंकज चौधरी

पूर्व सांसद स्व.हरिकेवल प्रसाद के पुण्यतिथि कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया संबोधित गांवगरीब किसान व वंचितों के लिए समर्पित रहा हरिकेवलजी का जीवन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM (IST)
गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार: पंकज चौधरी
गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार: पंकज चौधरी

जागरण संवाददाता, सलेमपुर, देवरिया : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, मजदूरों व किसानों के हित में कार्य कर रही है। गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। कोरोनाकाल में श्रमिकों को निश्शुल्क राशन व एक-एक हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।

वह सेंटपाल स्कूल सलेमपुर के मैदान में आयोजित पूर्व सांसद स्व.हरिकेवल प्रसाद के पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि स्व.हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित व वंचितों के लिए समर्पित रहा। सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। उनका सपना था कि गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज मिले व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अच्छी हों। जिसे मोदी व योगी सरकार साकार कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि दूसरों के लिए संघर्ष करने व बलिदान देने वाला हमेशा पूजा जाता है। आयोजक सांसद रविद्र कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश चंद्र तिवारी ने की। सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सीयर विधायक धनंजय कन्नौजिया, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, पवन राय, महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, संतोष पटेल आदि ने संबोधित किया। गायक सुनील सनेही ने गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बलबीर सिंह दादा, अशोक पांडेय, अरविद पांडेय, दीपक मिश्र शाका, अजय वत्स, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह बबलू, अमरेश सिंह बबलू आदि उपस्थित रहे।

-

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत

देवरिया: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जिला पंचायत परिसर में सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश चंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, अंबिकेश पांडेय, प्रवीण निखर, अभय नाथ त्रिपाठी, शक्ति गुप्ता, योगेश सिंह, प्रेम अग्रवाल, बबलू सिंह व पुरवा में राधेश्याम शुक्ल, सुनील सिंह, मनीष सहाय ने स्वागत किया। औराचौरी में संजय राव, गौरीबाजार चौराहे पर बृजेश गुप्ता, रविद्र कौशल किशोर, भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया। सुभाष चौक पर संजय पांडेय, अमित मोदनवाल, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी