नगर निकायों में चला सफाई अभियान

देवरिया में सेवा सप्ताह के तहत रामगुलाम टोला वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष ने की सफाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 11:48 PM (IST)
नगर निकायों में चला सफाई अभियान
नगर निकायों में चला सफाई अभियान

देवरिया: भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत नगर निकायों के सभी वार्डों में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया।

नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के वार्डों में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। रामगुलाम टोला वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक व सामाजिक काम ही करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है। अभियान के जिला प्रभारी श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का उत्साह सराहनीय है। इस दौरान अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, बंटी जायसवाल, पवन जायसवाल, शेखर मौजूद रहे। जिला महामंत्री प्रमोद शाही व दीपक वर्मा के नेतृत्व में अमर ज्योति चौराहा व जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र मल्ल, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सुभाष चौक पर अभियान चलाया गया। भाजपा नेता हेमंत मिश्रा, अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में राघव नगर में व निर्मला गौतम व पवन मिश्रा, संतोष मिश्रा के नेतृत्व में अंबेडकर नगर में अभियान चला। अजय दूबे के नेतृत्व में न्यू कालोनी, संजय तिवारी के नेतृत्व में भटवलिया चौराहा पर सफाई की गई। बरियारपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में अभियान चला।

गौरीबाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने गौरीबाजार नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। संजय सिंह सैंथवार, अजय प्रताप सिंह , सुनील निषाद, विजय सैनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी