बिना अनुमति प्रदर्शनी लगाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामलीला मैदान में प्रदर्शनी व स्टाल लगा गए हैं। लेखपाल संदीप यादव का कहना है कि जहां स्टाल व प्रदर्शनी लगाई गई हैवह बंजर भूमि है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 01:13 AM (IST)
बिना अनुमति प्रदर्शनी लगाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिना अनुमति प्रदर्शनी लगाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवरिया: शहर के रामलीला मैदान स्थित बंजर भूमि पर बिना अनुमति प्रदर्शनी व स्टाल लगवाना एक सपा नेता और रामलीला समिति के सदस्य को महंगा पड़ गया। लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना शुरू कर दी है।

रामलीला मैदान में प्रदर्शनी व स्टाल लगा गए हैं। लेखपाल संदीप यादव का कहना है कि जहां स्टाल व प्रदर्शनी लगाई गई है,वह बंजर भूमि है। वह 10 जनवरी को संदीप रामलीला मैदान पहुंचे और स्टाल लगाने वाले संदीप चौहान निवासी पादरी बाजार थाना पिपराइच, गोरखपुर से स्टाल लगाने की बात पूछा तो दुकानदार ने बताया कि अशोक मद्धेशिया निवासी सोमनाथ नगर देवरिया ने प्रदर्शनी लगवाया है। प्रदर्शनी व स्टाल लगने के चलते हर दिन घंटों जाम लग रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल का कहना है कि कई बार स्टाल व प्रदर्शनी न लगाने के लिए अशोक मद्धेशिया व रामलीला समिति के सदस्य को मना किया गया, इसके बाद भी यह मानने को तैयार नहीं है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता अशोक मद्धेशिया, दुकानदार संदीप चौहान व रामलीला समिति के एक अज्ञात सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल राजू सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर में घुसकर नकदी समेत आभूषण चोरी

देवरिया: खुखुंदू थाना क्षेत्र के नरौली भीखम में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना नकदी समेत आभूषण भी चोर उठा ले गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के बृजेश मद्धेशिया रात को घर में सोए थे। जबकि पीछे के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए और चालीस हजार रुपये नकदी व आभूषण उठा ले गए। इसकी जानकारी उन्हें सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

कोचिग पढ़ने गए छात्रों के दो गुटों में मारपीट

देवरिया: खुखुंदू बाजार में कोचिग करने गए छात्रों के दो गुटों में मंगलवार की सुबह मारपीट हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।

सुबह कोचिग करने गए छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्र दो गुट में हो गए और मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत

देवरिया: शहर के गायत्रीपुरम निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत मंगलवार की शाम बिगड़ गई। इलाज के लिए बुजुर्ग सुभाष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी