भाजपा ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

शहर से सटे मेहड़ा पुरवा में जिला उपाध्यक्ष अजय दूबे भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आजाद ओमप्रकाश मौर्य अंबिकेश पांडेय जितेंद्र सिंह अमित सिंह बुलबुल यादव आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
भाजपा ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

देवरिया: भाजपा की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के पांचवे दिन ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।

शहर से सटे मेहड़ा पुरवा में जिला उपाध्यक्ष अजय दूबे, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आजाद, ओमप्रकाश मौर्य, अंबिकेश पांडेय, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह, बुलबुल यादव आदि उपस्थित रहे। विक्रमपुर बांसगांव में जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि,अजय मणि, सुभाष यादव, मिटू प्रजापति, अशोक प्रजापति आदि उपस्थित रहे। सुरौली व छितरुआ में जिला महामंत्री प्रमोद शाही,बौरडीहा में पूर्व जिलामंत्री धनुषधारी मणि, रामपुर महुआबारी में जिला महामंत्री रामशीष प्रसाद, बलुआ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि, महेशपुर में जिला मंत्री महेश मणि, रोहुआर में रामदास मिश्र, डुमरी में रमेश सिंह, देवगांव में अजय प्रताप सिंह पिटू, उधोपुर में डा.सत्यप्रकाश मणि, खोराराम में जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान, भागलपुर में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जागरूक किया गया। लार संवाददाता के अनुसार, लार क्षेत्र के हरखौली स्थित हनुमान मंदिर परिसर व अन्य जगहों पर साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर लार रोड के भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव राजमणि सिंह, संजय कुशवाहा, कमलनयन पांडे, रामविलास यादव, अखिलेश पांडेय आदि ने हिस्सा लिया। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बहोरवां व मैहरौना में गांव में भाजपा नेता अश्वनी सिंह की अगुवाई जागरूकता कार्यक्रम चला। इस मौके पर राजेंद्र जायसवाल, डा. शम्स परवेज, सत्येंद्र कुशवाहा, सुमंत कुशवाहा, ढुलढुल सिंह आदि मौजूद रहे।

बरहज संवाददाता के अनुसार, नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी के नेतृत्व में मोहांव काली माता मंदिर परिसर की सफाई की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, बलवंत सिंह, कुश भगत, आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी