जांच करने पहुंचे क्यूसीआइ के आडिटर

देवरिया में आडिटर ने सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति देखी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:05 AM (IST)
जांच करने पहुंचे क्यूसीआइ के आडिटर
जांच करने पहुंचे क्यूसीआइ के आडिटर

देवरिया: भारत सरकार के क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के आडिटर सनी सोनी मंगलवार की देर शाम शौचालयों की जांच करने पहुंचे। इससे नपा के अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने टाउनहाल स्थित सार्वजनिक शौचालय का हाल जाना। उनके आने की भनक पाकर नगर पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालय को चमका दिया था। भवन की रंगाई पुताई के अलावा गमलों में फूल-पत्ती सजाए गए थे। लोगों का कहना था कि यह शौचालय कभी प्रयोग में नहीं लाया गया। पहली बार जांच के लिए खोला गया था। आडिटर सनी सोनी ने बताया कि नगर पालिका परिषद को खुले में शौच मुक्त करने यानी ओडीएफ घोषित करने के लिए जांच हो रही है। यदि जांच में कमी मिलेगी तो इसकी रिपोर्ट वैसी ही भेजी जाएगी। 22 जनवरी को भी शौचालयों की जांच की जाएगी। खुले में शौच करते या लघुशंका करते पाया जाता है तो इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह कर्मचारियों के साथ जुटे थे। ईओ ने बताया कि शहर के सार्वजनिक शौचालय बेहतर हैं।

chat bot
आपका साथी