सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले 27 कर्मचारी, कटेगा वेतन

मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले रामपुर कारखाना विकास खंड का निरीक्षण किया। सचिव ज्ञान सिंह रामप्रकाश रामदयाल सिंह संजीत त्रिपाठी गायब मिले। पथरदेवा के निरीक्षण के दौरान सचिव नर्वदेश्वर दुबे बृजनंदन श्रीवास्तव गायब मिले।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 11:50 PM (IST)
सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले 27 कर्मचारी, कटेगा वेतन
सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले 27 कर्मचारी, कटेगा वेतन

देवरिया: जिले में बढ़े रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। बावजूद इसके कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने तीन ब्लाकों में हो रहे डाटा अपलोडिग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन काटने का उन्होंने निर्देश दिया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले रामपुर कारखाना विकास खंड का निरीक्षण किया। सचिव ज्ञान सिंह, रामप्रकाश, रामदयाल सिंह, संजीत त्रिपाठी गायब मिले। पथरदेवा के निरीक्षण के दौरान सचिव नर्वदेश्वर दुबे, बृजनंदन श्रीवास्तव गायब मिले। गौरीबाजार विकास खंड पहुंचे, जहां ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका, ग्राम पंचायत अधिकारी शंभू शरण चौहान, संतोष कुमार गायब मिले। इसके अलावा शिक्षा विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के 18 कर्मचारी भी गायब मिले।

सीडीओ ने एडीओ पंचायत का रोका वेतन

कोरोनारोधी टीकाकरण पर जोर है। डोज लगाए जाने के बाद भी डाटा अपलोड कुछ जगहों पर नहीं किया जा सका है। ग्राम समितियों द्वारा एकत्रित किए गए रिकार्ड को सचिवों द्वारा विकास खंड में रह कर डाटा अपलोड करवाया जा रहा है। बुधवार को सीडीओ रवींद्र कुमार ने ने रामपुर कारखाना विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 बजे तक सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिदा सिंह गायब मिलीं। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने वेतन अवरुद्ध करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

पीतांबर अध्यक्ष व राम बाबू वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

तहसील सभागार में बुधवार को लेखपाल संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। काफी देर के मंथन के बाद सभी सदस्यों ने जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव का फैसला लिया।

उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर पीतांबर सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राम बाबू चौरसिया,कनिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ, उपमंत्री गुलाम गौसुल तथा भोला यादव को सर्वसम्मति मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर हरे राम प्रसाद व आडिटर के पद पर मनोज कुमार को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष पीतांबर सिंह ने कहा कि लेखपालों के सम्मान की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी