जल संरक्षण का गवाह बना पोखरा

देवरिया: विकास खंड के ग्राम देवगांव में स्थित पोखरा जल संरक्षण का गवाह बना हुआ है। पोखरे में पानी भर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 11:09 PM (IST)
जल संरक्षण का गवाह बना पोखरा
जल संरक्षण का गवाह बना पोखरा

देवरिया: विकास खंड के ग्राम देवगांव में स्थित पोखरा जल संरक्षण का गवाह बना हुआ है। पोखरे में पानी भरा हुआ है। घुमंतू पशु व पक्षी गर्मी में अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

पिछले वर्ष जागरण द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए गए अभियान तलाश तालाबों की से प्रेरणा लेकर गांव के पश्चिम तरफ ग्रामीणों द्वारा पोखरे का निर्माण कराया गया। खोदाई कर पोखरे की गहराई बढ़ाई गई। किनारे पर मेड़बंदी हुई। ग्रामीणों के श्रम से तैयार इस जलाशय का लाभ इस साल लोगों को मिल रहा है। पोखरे में पानी भरा हुआ है। इससे न केवल पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझा रहे हैं बल्कि जलीय जंतुओं के लिए भी संजीवनी का कार्य कर रहा है। इसके अलावा आस-पास के क्षेत्रों का जलस्तर भी सामान्य बना हुआ है।

जयप्रकाश ¨सह व ग्रामीणों का कहना है कि जागरण का अभियान सराहनीय है। जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। जागरण जन सरोकारों के प्रति अपनी भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है। समाज के प्रभावशाली व संपन्न लोगों को भी जल संरक्षण की दिशा में हाथ बढ़ाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी