लार घटना को लेकर फूटा आक्रोश

देवरिया : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल व युवा भाजपा नेता विनय तिवारी बंटी के नेतृत्

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM (IST)
लार घटना को लेकर फूटा आक्रोश

देवरिया : भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल व युवा भाजपा नेता विनय तिवारी बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लार में हो रहे ¨हदुओं पर अत्याचार के विरोध में भलुअनी चौराहे पर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक का पुतला जलाने के साथ ही प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।

गुरुवार को कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से पठखौली, हास्पिटल रोड व शिवमंदिर रोड से जुलूस निकलने के बाद मुख्य चौराहे पर एसपी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने लार में हो रहे ¨हदुओं के उत्पीड़न को तत्काल रोकने व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राजकुमारी, बिनु देवी, लाची देवी, शिव कुमारी, मीरा देवी, जानकी देवी, रामप्रवेश शुक्ल, सुभाष ¨सह, कमलेश ¨सह, नागेंद्र ¨सह, पुनकी राव, नंदलाल पाण्डेय, अवधेश, सौरभ, राज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी