जनरेटर न चलने पर लोगों का हंगामा

देवरिया : उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती चरम पर है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला व

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 10:17 PM (IST)
जनरेटर न चलने पर लोगों का हंगामा

देवरिया : उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती चरम पर है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में पंखा न चलने पर लोगों ने हंगामा किया और जनरेटर चलाने की मांग करते हुए शिकायत उच्चाधिकारियों से की। अधिकारियों ने इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का जिले में अलग पहचान रही है, लेकिन हाल के दिनों में चिकित्सालय की स्थिति खराब होती जा रही है और लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। पहले करीब छह से आठ सौ लोग उपचार कराने प्रत्येक दिन आते थे, लेकिन अब यहां करीब ढाई से तीन सौ लोग उपचार कराने आते हैं। आज प्रसव के बाद महिलाओं को महिला वार्ड में भेज दिया गया। बिजली न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गया था। पंखा न चलने से नवजात सहित महिलाएं परेशान दिख रही थीं। सभासद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कर्मचारियों से जनरेटर चलाने को कहा तो कर्मचारियों ने अधीक्षक के आदेश पर ही जनरेटर चलने की बात कही। इसके बाद लोग हंगामा करने लगे और शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की। इसके बाद भी जनरेटर चालू नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी