प्रदेश प्रमुख ने लिया महासंपर्क अभियान का ब्यौरा

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को एसएसबीएल इंटर कालेज में

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 09:41 PM (IST)
प्रदेश प्रमुख ने लिया महासंपर्क अभियान का ब्यौरा

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को एसएसबीएल इंटर कालेज में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संपर्क प्रमुख प्रकाश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों, संपर्क प्रमुखों, मंडल प्रवासियों से संपर्क कार्यक्रम का ब्यौरा लिया। बैठक में सदर सांसद व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्रा भी उपस्थित रहे। प्रदेश संपर्क प्रमुख व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा महासंपर्क अभियान चलाने का मूल उद्देश्य पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को पार्टी के विचार, नीति और उद्देश्य से परिचित कराना है। महासंपर्क अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पार्टी की रीति, नीति बताकर उन्हें पार्टी की मूलधारा से जोड़ना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में बने कुल सदस्यों के घर-घर जाने का लक्ष्य निर्धारित करें और आगामी 6 से 10 जुलाई तक विशेष अभियान चलाएं।

सदर सांसद कलराज मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है और इसके उत्थान में संपर्क का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संपर्क को अभियान के रूप में लेकर घर-घर जाकर संगठन के विचारों को केंद्र सरकार के जनोपयोगी योजनाओं को भी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि महासंपर्क अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, लगन और मेहनत के दम पर ही संभव है, जिसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि जनपद देवरिया ने जिस तरह से सदस्यता में उत्साहवर्धक कार्य किया है, उसी तरह संपर्क अभियान में भी प्रदेश में स्थान प्राप्त करेगा। बैठक को क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख चिरंजी चौरसिया, जिला प्रवासी रमेश ¨सह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, मारकंडेय शाही, रामअशीष राय, अनिरुद्ध मिश्रा, विजय बहादुर दूबे, सदर विधायक जन्मेजय ¨सह ने संबोधित किया। इस दौरान विशम्भर मिश्रा, र¨वद्र प्रताप मल्ल्, प्रभुनाथ मिश्रा, श्रीनिवास मणि, श्रीनाथ एडवोकेट, डा.अजय मणि, चंद्रभान यादव, दिवाकर तिवारी, राजेश मिश्रा, अरुण ¨सह, काली प्रसाद, राजकुमार शाही, शैलेंद्र ¨सह, डा.जितेंद्र प्रताप राव, डा.सत्यप्रकाश मणि, रूपनारायण मणि, डा.मधुसूदन मिश्रा, अभिजत, प्रमोद शाही, माया जायसवाल, राधेश्याम शुक्ला, दुर्गेश पांडेय, रामदास मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी