भूमि विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली, तीन घायल

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बांसदेव चक में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में म

By Edited By: Publish:Sun, 28 Jun 2015 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2015 09:20 PM (IST)
भूमि विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली, तीन घायल

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बांसदेव चक में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। आठ राउंड गोली भी चली। तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी ने निरीक्षण किया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव के हरिकेवल व जो¨गद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद है। हरिकेवल का भाई कोमल एक भूखंड पर रविवार को निर्माण करा रहा था। इसी बीच दूसरा पक्ष आ गया। वे निर्माण रोकने के बाद दीवार गिराने लगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। आधा घंटे तक ईंट-पत्थर चलने के बाद एक पक्ष द्वारा गोली चलाई जाने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई और तीन लोगों को गोली लग गई। इसमें लालू उर्फ राम¨सह निवासी बांसदेव चक, ¨पटू पुत्र टेंगरी निवासी अहिरौली तथा एक अन्य बाहरी व्यक्ति घायल हो गया। ¨पटू को गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि राम¨सह को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर ईंट-पत्थर चलने के चलते आफती देवी पत्नी सुरेंद्र, सुगंती देवी पत्नी रामनिवास, धनवंती देवी पत्नी कोमल, रंजना पुत्री हरिकेल, रेनू पुत्री रामनिवास, महेश पुत्र हरिकेवल, जितेंद्र पुत्र रामनिवास व दूसरे पक्ष से प्रभावती देवी पत्नी गुंजेश्वर घायल हो गईं। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी