न्याय पालिका की गरिमा न्याय से : जिला जज

देवरिया : न्याय पालिका की गरिमा न्याय से है और न्याय बार व बेंच के सहयोग से ही सुलभ हो सकता है। न्य

By Edited By: Publish:Wed, 25 Mar 2015 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2015 10:13 PM (IST)
न्याय पालिका की गरिमा न्याय से : जिला जज

देवरिया : न्याय पालिका की गरिमा न्याय से है और न्याय बार व बेंच के सहयोग से ही सुलभ हो सकता है। न्याय के मार्ग में कठिनाइयों को मिल बैठ कर हल कर लेंगे। मुझसे जितना संभव होगा जनपद के लिए करूंगा। उक्त बातें नवागत जनपद न्यायाधीश राजाराम सरोज ने बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में कहीं।

अधिवक्ता संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि न्यायिक सेवा के प्रारंभ मैंने इसी जनपद से किया था। पुन: आपके बीच मुझे न्यायिक कार्य में अधिवक्ताओं का सहयोग सदैव मिलता रहेगा। रिक्त अदालतों में पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति, फोटो स्टेट मशीन, न्यायालय परिसर में वाहन स्टैंड की व्यवस्था, अदालतों में अधिवक्ताओं के लिए फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा व मुख्य द्वारा पर मेटल डिटेक्टर लगवाने के लिए उच्च न्यायालय से आज ही वार्ता की है। कुछ ही दिनों में सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा। अधिवक्ताओं के साथ प्रत्येक माह में बैठक कर समस्याओं से रूबरू होता रहूंगा।

इसके पूर्व सभागार में पहुंचने पर नवागत जनपद न्यायाधीश का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। समारोह में बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, मंत्री अनिल सिंह, अपर जिला जज राजीव भारती, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीपाल सिंह, सुभाष चंद्र राव, श्रीराम तिवारी, प्रभाकर राम त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, सिंहासन गिरि, भोलानाथ कुशवाहा, संदीप सिंह पाल, मनोज मिश्र, अरविंद साहनी, सुशील मिश्र, प्रबोध श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मिश्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी