किसानों के सपने को कुचल रही केंद्र सरकार

देवरिया : ब्लाक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जनसभा

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 07:26 PM (IST)
किसानों के सपने को कुचल रही केंद्र सरकार

देवरिया : ब्लाक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जनसभा की। संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि देश में अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता को ठगने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है। नौजवानों, किसानों, मजदूरों के सपनों को कुचल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में कारपोरेट एवं पूंजीपतियों का राज कायम हो गया है। देश एवं प्रदेश के मजदूरों के लिए कोई कानून नहीं बनाया गया है। भूमि अधिग्रहण के माध्यम से किसानों की जमीनों को अधिग्रहण करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। गरीबों को थाने से भगा दिया जा रहा है। गांवों के आर्थिक सर्वे में गरीबों का नाम छोड़ दिया गया है और अपात्रों का नाम जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशन बढ़ाकर एक-एक हजार रुपये दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस समय मनरेगा में भी जमकर लूट-खसोट मची है और मजदूरों से कार्य की बजाए मशीनों से काम लिया जा रहा है। रसोईयों को वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। अंत में 11 सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी एके तोमर को सौंपा। सभा को कामरेड रामनिवास यादव, परमहंस, हरिबंद प्रसाद, रामप्रीत यादव, रामनरेश यादव, राजनाथ, रामछबीला चौहान, मोहन, अमन अंसारी, हरिनारायण सिंह, गंगा देवी ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी