दीप जला शहीदों को नमन

देवरिया : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के तत्वावधान में श

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 10:22 PM (IST)
दीप जला शहीदों को नमन

देवरिया : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाया और पुष्प चढ़ा कर अमर शहीदों को याद किया। इस दौरान उप बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि आज हमें शहीदों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है, तभी देश विश्व शक्ति बनेगा।

उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक दिवस पर हमें संकल्प लेकर देश के लिए कार्य करना चाहिए। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि भारत ¨हदू, मुसलमान, सिख, इसाई सबका देश है। कुछ लोग हमारी एकता व अखंडता को तोड़ने में लगे हैं, उनको हम कामयाब नहीं होने देंगे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर यादव, मनोज गुप्ता, विनोद सिंह, नित्या यादव, ऋषिकेश जायसवाल, कमलेश, संजय तिवारी, प्रशांत नाथ तिवारी, नागेंद्र यादव, हृदया तिवारी, शोयब अहमद, रामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी