राम भरोसा अध्यक्ष व रामसकल बने मंत्री

देवरिया : लोक निर्माण विभाग के नियमित कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार

By Edited By: Publish:Fri, 10 Oct 2014 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 10 Oct 2014 10:45 PM (IST)
राम भरोसा अध्यक्ष व रामसकल बने मंत्री

देवरिया : लोक निर्माण विभाग के नियमित कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुआ, जिसमें रामभरोसा चौरसिया अध्यक्ष व रुद्रप्रताप यादव जिला मंत्री चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को अमरनाथ यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव अधिकारी जोनल अध्यक्ष जयगोविंद यादव, बृजेश श्रीवास्तव व मनोज राजभर की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें संगठन मंत्री जयहिंद, संयुक्त मंत्री अयोध्या प्रसाद, रामप्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संप्रेक्षक मुन्ना अंसारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। चुनाव के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि कर्मचारियों का किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सुभाष यादव, जयहिंद, रामधारी, कन्हैया चौहान, ओमप्रकाश पांडेय, विजय तिवारी, रामकृपाल यादव, मोती, बेचू, रामरतन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी