हक के लिए सड़क पर उतरे रोजगार सेवक

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 10:31 PM (IST)
हक के लिए सड़क पर उतरे रोजगार सेवक

देवरिया:

ग्राम रोजगार सेवकों का उत्पीड़न अब संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। जनपद के अधिकारी रोजगार सेवकों का मानसिक, आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसका प्रमाण पिछले 22 माह से इन्हें मानदेय न मिलना है।

यह बातें उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप शाही ने कही। वह गुरुवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित चेतावनी रैली को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद के अधिकारी मनरेगा योजना को बंद करने पर तुले हैं। प्रयोगशाला सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी योगी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री केशव सिंह ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की मांगें जायज हैं, उन्हें राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाना चाहिए। इनके संघर्ष में हम साथ हैं। संचालन सुनील सिंह सुमन ने किया। इस दौरान संगठन की तरफ से छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर शौकत अली, विनोद सिंह, रणजीत राव, सर्वेश भारती, राहुल आर्य, सुभाष चंद यादव, सुनील कुमार यादव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, वीरेन्द्र यादव, अखिलेश प्रताप, सत्येंद्र साहनी, सीमा यादव, नुसरत जहां, नीलम देवी, कुसुम गुप्ता, चंद्रावती, उषा देवी, शैलेष यादव, जीवन दीप सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी