पंचायत विभाग से हटेंगे छह लिपिक

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 10:20 PM (IST)
पंचायत विभाग से हटेंगे छह लिपिक

देवरिया : शौचालय निर्माण व ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली धनराशि का अभिलेख पूर्ण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ग्राम्य विकास विभाग के छह लिपिकों का सबंद्धीकरण समाप्त करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया है।

पंचायती राज विभाग में 15 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें छह कर्मचारी ग्राम्य विकास विभाग के हैं, जबकि तीन कर्मचारी संविदा के हैं। इसके बावजूद कार्य असंतोषजनक है। इतने कर्मचारियों के रहने के बाद भी शौचालय निर्माण व ग्राम पंचायतों को दिए जाने वाले अनुदान की धनराशि से संबंधित अभिलेख पूर्ण नहीं है। इतने कर्मचारियों के रहने के बाद भी कार्य संतोषजनक नहीं हो पा रहे हैं। सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए विकास विभाग के छह कर्मचारियों का संबद्धीकरण समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में वापस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पंचायती राज विभाग व संविदा कर्मचारियों से कार्य कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने डीपीआरओ को कर्मचारियों की सूची के साथ वार्ता करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी