चित्रकूट में भी अब थाने जाने में नहीं हिचकेगी कोई महिला

जागरण संवाददाता चित्रकूट अब कोई भी महिला थाने जाने में हिचकेगी नहीं। क्योंकि शासन के ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
चित्रकूट में भी अब थाने जाने में नहीं हिचकेगी कोई महिला
चित्रकूट में भी अब थाने जाने में नहीं हिचकेगी कोई महिला

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अब कोई भी महिला थाने जाने में हिचकेगी नहीं। क्योंकि शासन के निर्देश पर सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है।

शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 1535 थानों के साथ जिले के कर्वी, राजापुर, मानिकपुर समेत अन्य थानों में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर दिया गया। महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल तरीके से की। कर्वी कोतवाली में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी व जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल के मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण के दौरान महिला उत्थान के बारे में जानकारी दी। सरकार महिलाओं व बच्चियों को सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम कर रही है। समाज में व्याप्त कुरीतियों व विसंगतियों को खत्म करने का समय आ गया है। नवरात्रि में सभी नौ दिन तक मां जगत जननी की अनेक रूपों में पूजा करते हैं। मिशन शक्ति अभियान भी शारदीय से लेकर चैत्र नवरात्रि तक चलाया जाएगा। इस अभियान से एक सप्ताह के अंदर प्रदेश में 14 लोगों को सजा दी गई है। महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में सरकार की निश्शुल्क हेल्पलाइन 1090, 181, 112 हर समय चालू है। राज्यमंत्री ने डीएम व एसपी से नगर के साथ गांव के हर गली-मोहल्लों में वाल राइटिग व पंपलेट बांट महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कहा यह सप्ताह जन जागरूकता का है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एसडीएम राम प्रकाश मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी