बच्चों के बीच शिक्षक बने डीएम, पूछे सवाल

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:13 PM (IST)
बच्चों के बीच शिक्षक बने डीएम, पूछे सवाल
बच्चों के बीच शिक्षक बने डीएम, पूछे सवाल

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बंधोइन भाग एक व दो का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन का जायजा लिया। खुद शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया व उनके सवाल पूछे।

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय भाग दो के निरीक्षण में विद्यालय की साफ सफाई की व्यवस्था सही न मिली। कुछ बच्चों के पास ड्रेस भी नहीं थी। बच्चों के मुंह में मास्क नहीं लगा था। हैंडपंप आदि की व्यवस्था सही नहीं थी। हैंड वास का स्थान था लेकिन वहां कनेक्शन नहीं मिला। प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। पंजीकृत 55 बच्चों में 31 उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बच्चों से सवाल पूछे सही उत्तर न देने पर शिक्षकों को निर्देश दिए की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार कराएं। विद्यालय के अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था कराई जाए नहीं तो सख्त कार्यवाही करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भाग एक पर पहुंचे। साफ सफाई व्यवस्था व शिक्षा का स्तर भी सही पाया गया। सभी शिक्षक उपस्थित मिले। पंजीकृत 105 बच्चों में से 64 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय की एक दीवार पर सीलन थी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान श्याम सिंह को निर्देश दिए कि तत्काल इसको ठीक कराया जाए। उन्होंने विद्यालय के स्मार्ट क्लास में पहुंच कर बच्चों से प्रोजेक्टर के माध्यम से हो रही पढ़ाई की जानकारी की जिसमें बच्चों ने सवालों का सही जवाब दिया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा के स्तर को और बढ़ाया जाए।

----------------------

छात्रों को बनाया सदस्य

मानिकपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार को सरैंया छात्रों को सदस्य बनाया। सरैंया के राज शिक्षा निकेतन व पंडित भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में छात्रों सदस्यता ली। अभाविप कानपुर प्रांत कार्यकारणी सदस्य अभषेक त्रिपाठी, जिला संयोजक शशांक सिंह, नगर मंत्री विवेक सिंह, रोहन शुक्ला व शांतनु सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी