सतना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, धर्मनगरी में चिड़िया मरी

जागरण संवाददाता चित्रकूट जनपद सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिला में शुक्रवार को बर्ड फ्ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:26 PM (IST)
सतना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, धर्मनगरी में चिड़िया मरी
सतना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, धर्मनगरी में चिड़िया मरी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जनपद सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सतना जिला में शुक्रवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से धर्मनगरी में लोग भयभीत हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश इलाका में कामदगिरि के पास कुछ चिड़िया मरी थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी भोपाल से नहीं आई है, लेकिन सतना जिला के रामनगर में दो दिन पहले मरे कौआ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। उसके बाद से एमपी का जिला प्रशासन सतर्क है। वैसे चित्रकूट जिले में भी 24 घंटा के अंदर दो कौआ की मौत हुई है, लेकिन पशु पालन विभाग का कहना है कि एक कौआ करंट और दूसरा सर्दी से मरा है। उनमें बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं हैं।

पड़ोसी राज्य में बर्ड फ्लू के पुष्टि होने के बाद भी जिला में अधिकारी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। चार दिन में तीन और 24 घंटे में दो कौआ की मौत के बाद भी एक का भी सैंपल जांच को नहीं भेजा है। चार दिन पहले मानिकपुर स्टेशन में एक कौआ व मारकुंडी स्टेशन में एक चिड़िया की मौत हो हो गई थी। गुरुवार को बेड़ी पुलिया के पास एक कौआ की मौत हुई थी। शुक्रवार को अमानपुर में ढाबा के पास एक कौआ मरा मिला था। पशु पालन विभाग के उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडेय टीम के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक कौआ की मौत करंट से हुई थी और दूसरा ठंड से मरा है किसी प्रकार के लक्षण बर्ड फ्लू के नहीं पाए गए हैं। टीमें सतर्क हैं। प्रत्येक पक्षी पर नजर रखी जा रही है. खास कर सड़क मार्ग के पक्षियों के परिवहन में रोक लगा दी गई है।

कामदगिरि के पास मरी थी चिड़िया

जिले में भीषण शीतलहर है। गुरुवार को कामदगिरि के पास सतना जिला के नयागांव थाना क्षेत्र में कामतन मोहल्ला में दो तीन चिड़ियों को मृत लोगों ने देखा था। उन्होंने मझगंवा के एसडीएम एचके धुर्वे से शिकायत की थी। उन्होंने पशु विभाग की टीम भेजा था। बताया कि चिड़ियों के सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।

मऊ के खदेवरा में बतख मृत मिली

मऊ : तहसील के खदेवरा में शुक्रवार की सुबह एक बतख का बच्चा मृत मिला है। रास्ते किनारे पडे पक्षी को मृत देख ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वहां पर भीड़ लग गई। हालांकि पशु पालन विभाग ने अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। मऊ के खदेवरा में बतख मृत मिली

मऊ : तहसील के खदेवरा में शुक्रवार की सुबह एक बतख का बच्चा मृत मिला है। रास्ते किनारे पडे पक्षी को मृत देख ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वहां पर भीड़ लग गई। हालांकि पशु पालन विभाग ने अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।

मऊ के खदेवरा में बतख मृत मिली

तहसील के खदेवरा में शुक्रवार की सुबह एक बतख का बच्चा मृत मिला है। रास्ते किनारे पडे पक्षी को मृत देख ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वहां पर भीड़ लग गई। हालांकि पशु पालन विभाग ने अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी