सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : आर्यवीर दल द्वारा आयोजित महर्षि दयानंद स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 07:54 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : आर्यवीर दल द्वारा आयोजित महर्षि दयानंद स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न हुआ।

शनिवार को चित्रकूट इंटर कालेज में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आर्यवीर दल के जिला संयोजक लालमन ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दो अक्टूबर को जिले के दो परीक्षा केंद्रों में हुई थी। जिसमें 585 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसके परिणाम आ गए हैं। जिले में चित्रकूट इंटर कालेज के आलोक कुमार व ज्ञान भारती इंटर कालेज अलंकृत कुमार संयुक्त रूप से पहले, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के पुनीत मिश्रा, सद्गुरु पब्लिक स्कूल जानकीकुंड के स्पर्श गुप्ता व भूमिदत्त मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सेठ मूलचंद्र विद्या मंदिर के हर्षित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। दोनों केंद्रों में जितेंद्र त्रिपाठी व विमल त्रिपाठी टापर रहे।

शिक्षक फूलचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सभी छात्र प्रतिभा के धनी हैं। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है। यहां पुरस्कार के रूप में दी गई पुस्तकें संस्कृति की रक्षक हैं। छात्रों को हमेशा ऐसे साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने कहा कि स्वामी दयानंद ने समाज और राष्ट्र को अच्छा संदेश दिया था। इस मौके पर विजय पांडेय, रामरतन प्रजापति, रामबचन सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, ओंकार सिंह, विवेक श्रीवास्तव, विपिन कुमार, अखिलेश निगम व श्रीनिवास त्रिपाठी, पीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी