महिला सुरक्षा जागरूकता को बेहतर काम पर सम्मानित

जागरण संवाददाता चंदौली जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से गुरुवार को केवीके सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जुलाई माह में चलाए गए बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान बेहतर काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बाल कल्याण समिति महिला हेल्प लाइन 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 10 Aug 2019 06:22 AM (IST)
महिला सुरक्षा जागरूकता को बेहतर काम पर सम्मानित
महिला सुरक्षा जागरूकता को बेहतर काम पर सम्मानित

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से गुरुवार को केविके सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जुलाई माह में चलाए गए बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान बेहतर काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बाल कल्याण समिति, महिला हेल्प लाइन 181 और चाइल्ड लाइन के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने महिला अधिकारों के प्रति जानकारी दी। आगे भी आधी आबादी को जागरूक करने पर मंथन किया गया।

सीडीओ ने कहा सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सेवाएं व योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें महिला हेल्पलाइन, आशा ज्योति केंद्र, 181,1090, व पुलिस की डायल 100 टीम शामिल है। जागरूकता कार्यक्रमों को आगे भी संचालित करने के लिए शासन स्तर से विचार किया जा रहा है। इसे व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए शिक्षा विभाग को भी शामिल किया गया है। इसके पूर्व उन्होंने 181 की हेड काउंसलर प्रीति श्रीवास्तव,छाया शर्मा, रेनू तिवारी बाल कल्याण समिति की आराधना गुप्ता, इंद्रजीत शर्मा, आनंद कुमार समेत 12 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। आगे भी सहयोग करते रहने की अपील की। यूनिसेफ के नीरज शर्मा व राजीव कुमार राय ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से बालिकाओं व किशोरियों को जागरूक करने के लिए जुलाई माह में कार्यक्रम चलाया गया। इसमें पुलिस और संबंधित विभागों ने सहयोग करके स्कूलों व महाविद्यालयों में छात्राओं को अधिकारों की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय, किशन वर्मा, इंद्रजीत शर्मा,अंकित कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी