चहारदीवारी निर्माण में फंसा पेच, विद्यालय असुरक्षित

तमाम प्रयासों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों की हालत में सुधार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:43 PM (IST)
चहारदीवारी निर्माण में फंसा पेच, विद्यालय असुरक्षित
चहारदीवारी निर्माण में फंसा पेच, विद्यालय असुरक्षित

जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली) : तमाम प्रयासों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। आपरेशन कायाकल्प योजना भी फलीभूत होती नहीं दिखाई दे रही। कहीं विद्यालय चहारदीवारी विहीन तो कुछ में आज तक शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी है। डेहरीकलां गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को ही लें ले तो चहारदीवारी नहीं बन पाई है। विद्यालय के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। इसके चलते अभिभावक आक्रोशित हैं। वहीं पढ़ाई के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षक चितित रहते हैं।

दरअसल, ग्राम सभा की भूमि पर बने विद्यालय का मामला विवादित होने से चहारदीवारी का निर्माण अटका है, जबकि शासन ने निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए 1.72 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। चहारदीवारी का निर्माण कार्य जब शुरू किया गया तो गांव के कतिपय लोगों ने भूमि ग्राम सभा का होने का हवाला देते हुए हो-हल्ला मचा कर कार्य रुकवा दिया। गांव के बच्चों को जूनियर तक की शिक्षा देने के लिए वर्ष 2001 में विद्यालय की स्थापना हुई। विडंबना यह कि करीब 20 वर्ष बीतने के बाद भी विद्यालय के नाम ग्राम सभा की भूमि हस्तांतरित नहीं हो सकी है। उस समय तत्कालीन प्रधान व ग्राम सचिव के प्रस्ताव पर विद्यालय बन गया लेकिन, अब अतिरिक्त कक्ष भी बनाना हो तो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। खैर, चहारदीवारी न होने से पढ़ाई के दौरान अक्सर बच्चे खेलते-खेलते सड़क की ओर निकल जाते हैं। इसके चलते हमेशा उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। वर्जन..

चहारदीवारी विहीन डेहरी कला पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। भू-अभिलेख में विद्यालय का नाम दर्ज नहीं है। शुरुआती दौर में ग्राम पंचायत की ओर प्रस्ताव बनवाया गया है। भूमि विद्यालय के नाम कराकर चहारदीवारी बनवाने का प्रयास होगा।

- प्रकाशचंद्र यादव, बीईओ।

chat bot
आपका साथी