आज सूर्यदेव की सवारी के प्रतीक में छोड़े जाएंगे सात घोड़े

आस्था का पर्व डाला छठ पर प्रसाद बनाने के लिए श्री श्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास द्वारा नि:शुल्क आम की लकड़ी का वितरण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 06:51 PM (IST)
आज सूर्यदेव की सवारी के प्रतीक में छोड़े जाएंगे सात घोड़े
आज सूर्यदेव की सवारी के प्रतीक में छोड़े जाएंगे सात घोड़े

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : आस्था का पर्व डाला छठ पर प्रसाद बनाने के लिए श्री श्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास द्वारा मुफ्त आम की लकड़ी का वितरण किया जा रहा है। साथ ही नए ईंट भी दिए जा रहे हैं। रविवार को मानसरोवर तालाब से सूर्यदेव की सवारी के प्रतीक के रूप में सात घोड़े छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ¨सह करेंगे।

सेवा न्यास के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया आस्था के पर्व पर व्रती महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए तालाब की साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा आम की लकड़ी का भी वितरण किया जा रहा है जबकि ईंट के लिए 10 रुपये लिए जा रहे हैं। बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे सूर्य देव मंदिर से सात घोड़े छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम से पूर्व घोड़ों की आरती उतारी जाएगी। इसके बाद उन्हें चना गुड़ खिलाया जाएगा। बताया कि पिछले 18 वर्षों से पर्व पर विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिर में अखंड रामायण का पाठ भी शुरू होगा। अ‌र्घ्य के समय सुबह व शाम को बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण किया जाएगा। वितरण के समय पवन शर्मा, कुंदन शर्मा, विशाल चौहान, अजीत मौर्या, सुमित कुमार, रणधीर गोलू, रोहित, जितेंद्र प्रताप, आशुतोष, सूरज, आशु, मोहित, आनंद, बलजीत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी