श्रीराम कथा सुनने वालों का होता है कल्याण

जासं, चकिया (चंदौली) : महुआ बाबा आश्रम की ओर से काली जी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 07:55 PM (IST)
श्रीराम कथा सुनने वालों का होता है कल्याण
श्रीराम कथा सुनने वालों का होता है कल्याण

जासं, चकिया (चंदौली) : महुआ बाबा आश्रम की ओर से काली जी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की चतुर्थ निशा पर बुधवार को कथावाचक शांतनु जी महाराज ने श्रीराम कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा भौतिकता से मानव जीवन जकड़ा हुआ है। अध्यात्म का अनुसरण लोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे समय में सरल व सुगम में भाषा-बोली में लिखा गया श्री रामचरित मानस लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है।

कहा श्री रामचरित मानस में जीवन की प्रत्येक विधा का उल्लेख है। इसके सतत अध्ययन व चितन से जीवन में कटुता व दूसरों को नुकसान पहुंचाने की भावना समाप्त हो जाएगी। श्रीराम का जीवन आदर्श भरा है। इसीलिए इन्हें पुरुषोत्तम के नाम से पुकारा जाता है। आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति घर में मानस ग्रंथ रखकर उस का नियमित पाठ करें तो संसार से कटुता , वैमनस्यता व ईष्र्या का भाव स्वयं ही खत्म हो जाएगा। जीवन में यदि कथा को उतार लिया जाए तो परिवार और समाज में कभी विखंडन नहीं होगा। कथा पर अमल करने वाले का कल्याण होता है। आयोजक गोविद बाबा ने व्यासपीठ व मानस ग्रंथ का विधि पूर्वक पूजन किया। कैलाश आचार्य, राम दुलारे गोंड , कांता सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, राजेश पटेल आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी