महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर जुर्माना

स्थानीय जंक्शन के स्टालों पर शुक्रवार को स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने जांच पड़ताल की। इस दौरान स्टालों पर साफ सफाई व्यवस्थाओं सहित अन्य चीजों की गहनता से जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 12:16 AM (IST)
महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर जुर्माना
महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर जुर्माना

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय जंक्शन के स्टालों पर शुक्रवार को स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने जांच पड़ताल की। स्टालों पर सफाई व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कई खामियां मिलने पर जुर्माना लगाया। वहीं स्टेशन पर तीन स्टालों पर पांच-पांच सौ का जुर्माना लगाया। अचानक चले अभियान से स्टाल संचालकों में खलबली मची रही।

शाम को स्टेशन डायरेक्टर अपनी टीम के साथ चे¨कग करने निकले। सबसे पहले वे प्लेटफार्म नंबर 1-2 पर संचालित हो रहे खान पान के स्टालों की जांच शुरू की। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 3-4, 5-6 व 7-8 के स्टालों की भी पड़ताल की। खान पान के मूल्य के रिपोर्ट, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था की जांच पड़ताल की। तीन स्टालों पर गंदगी मिलने पर पांच-पांच सौ रुपये क जुर्माना लगाया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 7 महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। वे तत्काल ट्रेन के पेंट्रीकार में घुस गए। पेंट्रीकार में रेट लिस्ट चस्पा न होने और अन्य खामियां मिलने पर मैनेजर पर 25 सौ रुपये का जुर्माना लगाया।

chat bot
आपका साथी